लखनऊ, जनवरी 2 -- काकोरी के रहमान खेड़ा जंगल के पास रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली बाल विकास पुष्टाहार विभाग हरदोई में तैनात 29 वर्षीय मुख्य सेविका (सुपरवाइजर) की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को भी उसे होश नहीं आया है। उनके भाई ने पूर्व में छेड़छाड़ के आरोपी परियोजना के प्रधान सहायक कमल कुमार के खिलाफ षड़यंत्र कर हत्या कराए जाने का मुकदमा काकोरी थाने में दर्ज कराया है। कोकोरी और हरदोई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हरदोई सीओ सिटी अंकित मिश्रा शुक्रवार को ट्रामा सेंटर पहुंचे। पीड़िता के परिवारीजनों से बात की। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डॉक्टरों से पीड़िता की हालत के बारे में पूछा। ठाकुरगंज निवासी पीड़िता के भाई के अनुसार बहन की सितंबर माह में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हरदोई के शहर परियोजना में मुख्य स...