पटना, मई 30 -- सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के एक पद की रिक्ति के विरुद्ध आवेदन आमंत्रित किया है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 तक योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंध, पत्रकारिता, जनसंपर्क माध्यम या शासन व प्रशासन में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले विख्यात आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...