वाराणसी, मार्च 5 -- ​वाराणसी। नगर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ओम नारायण राठौर का बुधवार को निधन हो गया। भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति उनकी सजगता और कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...