मधेपुरा, जून 13 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित भतनी बाजार से परसाही जाने वाली सड़क में भगवती स्थान से माल पहाड़ी टोला वार्ड 10 जाने वाली कच्ची सड़क व टूटे पुलिया का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- पावापुर में सड़क निर्माण योजना का शिलान्यासपुनर्निर्माण कार्य की जानकारी इस संबंध में लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड प्रमुख सिंधी सूर्य ने संज्ञान लेते हुए इस करीब 400 मीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण करीब 9 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से मिट्टी भराई ईंट सोलिंग एवं ढलाई कार्य शुरू करवा दिया है।‌ प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मिट्टी डालकर ईंट सोलिंग कार्य शुरू हो गया है और अब ढलाई कार्य कर इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जा...