बक्सर, जनवरी 3 -- गोला रोड में स्थायी दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा से पैदल चलना भी दूभर फोटो-16, कैप्सन : शनिवार को डुमरांव के गोला रोड़ में वाहनों से लगा जाम डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव में एनएच-120 की मरम्मती कार्य के चलते मुख्य सड़क बंद रहने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसका सीधा असर गोला रोड पर देखने को मिल रहा है, जहां दिनभर वाहनों का अत्यधिक दबाव बना हुआ है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर देर रात तक गोला रोड पर जाम का नजारा आम हो गया है। छोटे-बड़े वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और पैदल राहगीर सभी जाम में फंसे नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-120 बंद होने के बाद अधिकतर वाहन गोला रोड को ही वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले से संकरी यह सड़क अब वाहनों का अतिरिक्त भार झेलने में असमर्थ साबित हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.