गोपालगंज, अप्रैल 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के बाजार में मुख्य सड़क पर खुलेआम मुर्गा व बकरियों की कटाई किए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यस्त मार्गों पर इस तरह की गतिविधियों से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल चौक के पास एक दर्जन से अधिक तथा रेलवे ढाला से भठवा तक करीब दो दर्जन मांस दुकानें सड़क किनारे संचालित हो रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। और लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। सड़क पर खून व अपशिष्ट फैलने से स्थिति और खराब हो जाती है। जिससे दुर्गंध व गंदगी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यह दृश्य बच्चों व महिलाओं के लिए असहज है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.