बेगुसराय, फरवरी 5 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। सीमा विवाद के कारण बारो बाजार के मुख्य सड़क पर अर्ध निर्मित नाला का गंदा पानी वर्षों से बह रहा है। इसका निदान करने वाला कोई नहीं है। करीब दो दशक से ज्यादा दिनों से यह समस्या बना हुआ है। पिछले दिनों दुर्गा पूजा के मौके पर तेघरा प्रखंड के पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि पूजा के बाद इस समस्या का निदान हो जाएगा। लेकिन पूजा होने के करीब तीन महीने बाद भी समस्या बनी हुई है। प्रशासन उदासीन है। इस कारण गढ़हरा और बारो आने जाने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। पूर्व मुखिया मो. जफर आलम ने कहा कि कई बार तेघरा प्रखंड के अधिकारियों को सूचित कर समस्या से अवगत कराया है। लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। बीते दिनों नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी और नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.