इटावा औरैया, नवम्बर 21 -- इटावा, संवाददाता। जसवन्तनगर के नगला सलहदी गांव में बलरई मार्ग पर स्थित मुख्य सड़क लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही है। सड़क पर कीचड़ युक्त पानी भरने से रास्ता नाले जैसा बन गया है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है, पैदल राहगीरों के लिए इस रास्ते से गुजरना मुसीबत से कम नहीं है। खास बात यह है कि बारिश न होने के बावजूद पानी का बहाव लगातार जारी है। ग्रामीण लालसिंह, दीपू धाकरे, रविन्द्र, मनोज, नीरज, अरविन्द, राजू, राहुल सहित कई लोगों ने बताया कि गांव में नाले की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने से घरों और खेतों की तरफ से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर आकर जमा हो जाता है। धीरे-धीरे सड़क पर कीचड़ की मोटी परत बन गई है, जिससे वाहनों का निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.