कटिहार, मई 15 -- बारसोई निज प्रतिनिधि शुक्रवार को प्रखंड के काजी टोला से बारियोल तक मुख सड़क जर्जर होने के विरोध ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलज़ार कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद नजमुल हक, मोहम्मद यासीन ,मोहम्मद इसाक, मोहम्मद जमरूल ,मोहम्मद समाज ,आसिफ ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा चुनाव से पहले सड़क का उद्घाटन कर दिया गया। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। सड़क उद्घाटन के बाद भी पूरी तरह नहीं बन पाई है। जगह-जगह गड्ढे व जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलजार ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस मामले को जिला परिषद की बैठक में उठाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...