गाजीपुर, फरवरी 9 -- दिलदारनगर। नगर के फाटक मोड़ से यूनियन बैंक तक सड़क खुदे होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खुदाई के बाद मरम्मत कार्य 10 दिनों से नहीं होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण लंबे समय से सड़क बदहाल पड़ी है। नागरिकों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.