सहरसा, दिसम्बर 10 -- कहरा। बनगांव थाना से सटे उत्तर गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर ठाकुर वाड़ी के समीप दो ट्रांसफॉर्मर सड़क किनारे ही स्थापित हैं। ट्रांसफॉर्मर का एक हिस्सा सीधे सड़क से सटा हुआ है, जिससे आवागमन करने वालों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। बताया जाता है कि यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जहां से पशुपालक रोज़ाना धान का नाड़-पूआल ट्रैक्टर से ले जाया करते हैं। क्षेत्र घनी आबादी वाला है और ट्रांसफॉर्मर की नजदीकी के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाया गया। स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.