देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील क्लब की चेयरमैन प्रिय नारायण का रविवार को देवरिया दौरा पर स्वागत किया गया। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। साथ ही सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। क्लब की अध्यक्ष चांदनी ने बताया कि अब तक क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक सामाजिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं। क्लब द्वारा कई सामाजिक परियोजनाओं का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से मुख्य मार्ग पर डीएम आवास के सामने 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। साथ ही भुजौली कॉलोनी स्थित एक पार्क को गोद लेकर उसका नाम औषधीय पार्क रखा गया। पार्क एवं मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग भी लगाए गए, ताकि लोगों में याताया...