गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिनिधियों के बदलने के बाद शहरवासियों को उम्मीद थी कि अब शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। चुनाव के दौरान शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि केवल चेहरे बदले हैं, व्यवस्था नहीं। आज भी शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कई मोहल्लों तक कचरों का अंबार लगा हुआ है, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई व्यवस्था की समस्या शहर के आसनबनी, गंगटा, ब्लॉक मोड़, बस स्टैंड, हटिया चौक सहित कई प्रमुख इलाकों में सड़क किनारे कूड़े के बड़े बड़े ढेर जमा हैं। कई जगहों पर कचरा दिनों तक नहीं उठाया जाता, जिसके कारण सड़कों के किनारे गंदगी फैलती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कुछ स्...