लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल से सोमवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के सैन्य अधिकारियों व भारत तथा विभिन्न देशों के प्रशिक्षु सैन्य अधिकारियों ने भेंट कर संवाद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन तथा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।इस भेंट में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ मालदीव, ब्राजील, श्रीलंका, आर्मेनिया तथा मंगोलिया के सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय है। उत्तर प्रदेश 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि, पर्यटन और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य कर...