जयपुर, अगस्त 20 -- राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन टल गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को पूरा होने वाला था। अब वे 28 फरवरी 2027 तक राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। राज्य सरकार ने वी. श्रीनिवास के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव 23 जुलाई को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय को भेजा था। इसमें उनके सेवा विस्तार की मांग की गई थी। करीब एक महीने बाद केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बाद मंत्रालय की ओर से राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को सेवा विस्तार से संबंधित आदेश भेज दिया गया।छह महीने और संभालें...