उन्नाव, मार्च 29 -- नवाबगंज। ब्लॉक की अमरेथा और रुदवारा ग्राम पंचायतों में रविवार को पशुधन मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं की साफ-सफाई, पशुओं की देखभाल और हरे चारे की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोशालाओं में पशुओं के रखरखाव की जानकारी ली। अमरेथा के ग्राम प्रधान भोला राजपूत और रुदवारा के ग्राम प्रधान विजयपाल ने अधिकारियों को गोशालाओं की वर्तमान गतिविधियों और व्यवस्था के बारे में बताया। मुख्य सचिव ने आदेश दिए कि नेपियर घास लगाकर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और इसके नियमित निरीक्षण की व्यवस्था हो। इसके अलावा, भूसे के भंडारण और उसकी न्यूनतम लागत पर खरीद के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सरकारी संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सके। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.