पटना, अप्रैल 17 -- पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू के एलिवेटेड और भूमिगत लाइन का शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निरीक्षण किया। उनके साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कॉरिडोर-टू के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि आम लोगों को मेट्रो की सवारी करने का जल्द से जल्द मौका मिले और शहर से यातायात दबाव कम हो। उन्होंने सबसे पहले मीठापुर (पीसी-01) के एलिवेटेड लाइन और स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकता कॉरिडोर के खेमनीचक से मीठापुर को जल्द जोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मीठापुर सब-स्टेशन का गहनता से निरीक्षण करते हुए परियोजना की प्रगति को देखा। इसके बाद मुख्य सचिव सीधे मोइनुल हक स्टेडियम (पीसी-03) के भूमिगत सेक्शन का जायजा लेने पहुंचे। जहां टनल बोरिंग मशी...