मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ की टीमें मुख्य शूटर राजा सिंह की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के एक सप्ताह बाद भी राजा सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसके नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब शूटरों को शरण देने वाले पुरानी बाजार निवासी मनीष कुमार और मुख्य शूटर राजा की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजा सिंह मूल रूप से साहेबगंज इलाके का रहने वाला है। घटना से पूर्व वह झारखंड के रांची में रह रहा था। इससे पहले भी वह सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित एक रेस्तरां पर ताबड़तोड़ गोलीबारी समेत कई अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है। यह भी पढ़ें- कौन है उधम सिंह? जिस पर यूपी पुलिस ने घोषित किया है 1 लाख रुपए का इनाम; STF भी कर रही तलाश सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अं...