मुख्य शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कक्षाओं से अनुपस्थित मिले छात्र
नैनीताल, अगस्त 8 -- गरमपानी, संवाददाता। शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रणजीत सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में सफाई व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार व किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। इंटरमीडिएट कक्षा में पंजीकृत 14 छात्र-छात्राओं में से मात्र तीन विद्यार्थी उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन पर संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति उनकी शैक्षणिक प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.