भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य के विश्वविद्यालयों में संचालित स्नातक चार वर्षीय कोर्स के आठवें सेमेस्टर का सिलेबस तैयार किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि लोकभवन द्वारा तय सिलेबस के विषय एक्सपर्ट में टीएमबीयू के एक भी शिक्षकों का नाम मुख्य विषयों के एक्सपर्ट में नहीं है। केवल अंगिका, एंथ्रोपोलॉजी, अंबेडकर थाउट, गांधियन थाउट में शिक्षकों का नाम शामिल है। रूरल इकोनॉमिक्स के लिए टीएमबीयू द्वारा एक्सपर्ट का नाम तय किया जाएगा। 46 विषयों के लिए स्नातक सेमेस्टर-8 का सिलेबस तैयार करने के लिए सूची जारी की गई है। यह सिलेबस स्नातक सत्र : 2023-27 के आठवें सेमेस्टर से लागू कर दिया जाएग। यह भी पढ़ें- सेमेस्टर-6 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला एग्जिट का विकल्प, आवेदन कर ले सकेंगे यूजी डिग्री लोकभव...