देहरादून, जून 30 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रामनाथ झा ने मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को बुनियादी सुविधाएं और बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान रामनाथ झा ने स्टेशन की कैंटीन और वेटिंग हॉल का बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्मों का चक्कर लगाया और यात्रियों की सहूलियत के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को खान-पान और बैठने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें स्टेशन के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह भी पढ़ें- मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रामनाथ झा ने परखीं सुविधाएं

हिंदी हिन...