फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। जसमई तिराहा के पास 11 हजार लाइन में चाइनीज मांझा से फाल्ट हो गया, जिससे जसमई उपकेंद्र करीब आधा घंटा बंद रहा। इससे लगभग आठ हजार उपभोक्ता परेशान हुए। जसमई उपकेंद्र से जसमई समेत तीन फीडर संचालित होते हैं, जिससे करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जसमई तिराहा के पास 11 हजार लाइन में एक कटी पतंग आकर गिरी, जिसमें चाइनीज मांझा बंधा था। चाइनीज मांझा लाइन में गिरते ही धमाके के साथ फाल्ट हो गया, जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। जानकारी मिलने पर जेई मासूम अली ने पेट्रोलिंग कराई। फाल्ट मिलने पर उसे ठीक किया गया। जेई ने बताया कि चाइनीज मांझा से जसमई तिराहा पर बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते करीब दस मिनट आपूर्ति बाधित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.