कुशीनगर, अप्रैल 25 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मेहंदिया से देवतहा बाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सेमरा में बनी पुलिया धंस गई है और वहां पर बड़ा होल बन गया। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने बाद भी क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। आये दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गांव के अनिल, इंद्रेश, मुन्ना, मंकेश आदि ने बताया कि पुलिया के धंसने और होल बनने से यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। धंसे हुए पुलिया की मरम्मत कराकर इसका समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.