मुख्य मार्ग बंद, रेलिंग विहीन पुलिया से खतरनाक सफर कर रहे लोग
अंबेडकर नगर, जून 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगुराडिला में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर बिना रेलिंग वाले सकरे पुल से गुजरना पड़ रहा है। उर्दू बाजार बाजार से छोटे पुल को पार कर ग्राम पंचायत मंगुराडिला को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में था, जिस पर इन दिनों ग्राम पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पूरे रास्ते को बंद कर दिया गया है, जबकि वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में ग्रामीण, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक बगल स्थित बिना रेलिंग के पतले पुल से आवागमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.