फतेहपुर, मार्च 9 -- हथगाम। कस्बा स्थित थाने के गेट पर भाकियू टिकैत द्वारा किए जाने वाले धरना प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। नतीजतन वद्यालयों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं को आवागमन करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि विद्यालय के वाहनों के साथ ही आम आदमी भी जाम में फंसकर कराहता रहा। लंबे समय तक लगने वाले जाम में फंसे राहगीर पसीना बहाते दिखाई दिए। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.