मुख्य मार्ग पर महीनों से जलभराव, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
औरैया, मई 29 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बा कुदरकोट से एरवा कटरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार भरे पानी और टूटे मार्ग के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सड़क जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर कई दिनों तक पानी भरा रहता है। नालियों की उचित सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था खराब होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.