सोनभद्र, मार्च 16 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला बाड़ी के पास जमी मिट्टी, बालू व भस्सी की परत के चलते आये दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार स्थानीय लोगों के माध्यम से संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुयी है। ग्रामीणों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मुख्य मार्ग पर व किनारे जमी मिट्टी व भस्सी की परत को साफ कराए जाने की मांग की है। बाड़ी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर उड़ रही धूल की गुबार को रोकने के लिए मार्ग पर प्रतिदिन टैंकर से पानी का छिड़काव होता है। इसके चलते सड़क पर बिखरे बालू,भस्सी व मिट्टी की परत जम जा रही है। धूप पड़ने के बाद वह सूख जा रही है। इसके चलते मुख्य मार्ग पर तेजी से आवागमन कर रहे बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.