कन्नौज, जनवरी 2 -- समधन, संवाददाता। कस्बा समधन में स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी की जा रही है। मुख्य मार्ग पर गन्दगी लोगों का मुंह चिढ़ा रही है। सफाई व्यवस्था के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कस्बा समधन स्थित वार्ड नंबर 13 के मुख्य मार्ग पर मोहल्ला दारा सराय में सभासद का बोर्ड लगा हुआ है, जिसके निकट गंदगी का हुआ है। नागरिकों ने बताया कि यहां पर सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई। पंचायत कर्मचारी शिकायत के बाद भी उदासीन बने हुए हैं। छिबरामऊ पालिका ईओ के पास समधन नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार है। वह केवल जब कभी ही आते हैं। ईओ नगर पंचायत कार्यालय आकर कागजी खानापूरी करके चले जाते हैं। इससे कर्मचारियों की मनमानी को बढ़ावा मिल रहा है। सफाई व्यवस्था चौपट होती जा रही है। नगर के अंदर गन्दगी प्रमुख समस्या है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.