मुख्य मार्ग पर गड्ढा, हल्की बारिश में भर जाता है पानी
सोनभद्र, जून 2 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित तेलगुड़वा मोड़ के समीप कोन-विंढमगंज मुख्य मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा इन दिनों राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या का कारण बन गया है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य मार्ग पर बने इस गहरे गड्ढे में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। विशेष रूप से दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों ने बताया कि गड्ढे और जलभराव की वजह से ग्राहकों को आने-जाने में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.