मुख्य मार्गों पर नाली सफाई व झाड़ी कटान युद्धस्तर पर जारी
चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। आगामी मानसून काल के दृष्टिगत जनपद में जलभराव की स्थिति से निपटने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है। जनपद के समस्त मुख्य सड़क मार्गों के किनारे जल निकासी हेतु नालियों, कल्वर्ट (पुलिया) की सफाई और मोड़ों पर विजिबिलिटी प्रभावित करने वाली झाड़ियों के कटान का कार्य सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्मिको की ओर से एनएच पर चल्थी से सूखीढांग के मध्य ड्रेन क्लीयरेंस (नाली सफाई) का कार्य संपादित किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत तिलोन से लोहाघाट के मध्य सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कटान और ड्रेन क्लीयरेंस का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.