रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य बाजार में राज्य योजना के तहत 2.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने किया। इस दौरान स्वीकृत दो किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क निर्माण कार्य भगत सिंह चौक से डॉ. डोगरा क्लिनिक जाने वाले मार्ग शिलान्यास किया गया। विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से मुख्य बाजार की कई जर्जर सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिनमें पंजाबी मार्केट, गुरुद्वारा गोल मार्केट, गुप्ता मेडिकल गली, वीर हकीकत मार्ग, बंसल ज्वेलर्स मार्ग और पांच मंदिर मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के बनने से बाजार आवाजाही आरामदायक हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर स्थिति में था। व्यापारियों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। यहां केवल बत्रा, नरेश ग्रोवर, गुलशन नारंग, सुरमुख सिंह ...