बोकारो, फरवरी 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बिजली नही जोड़े जाने से लोगों में आक्रोश शीर्षक से 24 जनवरी को हिन्दुस्तान में छपी खबर के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए पेटरवार के मुख्य बाजार और मेन रोड का एक किनारा बिजली लाइन से जोड़ दिया गया। मुख्य बाजार और मेन रोड के हिस्से को बिजली लाइन से जोड़ दिए जाने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस लेते हुए विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्या था मामला : पेटरवार के पूरी बस्ती की विधुत लाइन महीनों पूर्व शहरी क्षेत्र के फीडर से जोड़ दिया गया था, जबकि दूसरी और मुख्य बाजार के पास मेन रोड की दूसरे किनारे में विधुत लाइन शहरी क्षेत्र से नहीं जोड़ा गया था। दूसरे किनारे पर विधुत लाइन नही जोड़ने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधुत लाइन जोड़ने का टेंडर भी हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.