एटा, अप्रैल 17 -- अप्रैल के महीने में आसमान से बरसती आग से पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है, लेकिन शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में प्यास बुझाने के लिए सरकारी इंतजाम काफी नहीं हैं। शहर के घंटाघर, बाबूगंज, बजरिया और लोहामंडी आदि प्रमुख बाजारों में पीने के पानी की किल्लत ने व्यापारियों और ग्राहकों के परेशानियों में डाल दिया है। वर्तमान हालात यह है कि सैकड़ों की संख्या में बाजार आने वाले लोगों को कुल दो हैंडपंपों के सहारे ही प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शहर के घंटाघर स्थित बजरिया बाजार में नगर पालिका द्वारा लाखों की लागत से लगाई गई आरओ वाटर कूलिंग मशीन देखरेख के अभाव में पिछले कई वर्षों से खराब होकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत स्थानीय व्यापारी इ...