मथुरा, अप्रैल 22 -- नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुख्य मार्गों से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान जेसीबी की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार के निर्देशन में लेखाकार योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर पालिका से थाना रोड, सब्जी मंडी होते हुए मुख्य बाजार तक कार्रवाई की। जांच में कई दुकानदारों द्वारा 10 से 15 फीट तक सड़क पर कब्जा किए जाने की बात सामने आई, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। टीम ने मौके पर अतिक्रमण हटवाया। सब्जी मंडी क्षेत्र में किसान मजदूर प्रतीक्षालय से भामाशाह चौक तक ठेले व रेहड़ी-पटरी भी हटाई गईं। यह भी पढ़ें- सिविल लाइन्स से नुमाइश ग्राउंड तक चला प्रशासन का हंटर अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई...