मधुबनी, अप्रैल 1 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित लंगड़ा चौक के समीप स्टेट बैंक के सामने एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापेमारी कर किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 14 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब में 9.750 लीटर विदेशी शराब (750 एमएल की 13 बोतल) एवं 4.200 लीटर देसी शराब (300 एमएल की 14 बोतल) शामिल है। उत्पाद थाना अध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि उक्त दुकानदार किराना दुकान की आड़ में शराब बिक्री का धंधा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम ने छापेमारी की, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब को किराना दुकान के बगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.