मुख्य बाजार के जाम में रेंगते रहते हैं वाहन
रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। मुख्य बाजार की सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ गई है। दुकानों के बाहर लगने वाले फड़ और ठेले वालों ने मुसीबत और बढ़ा दी। यहां तक कि पैदल चलने की भी जगह नहीं बचती है। यह हाल तब है जब मुख्य बाजार में कोतवाली और नगर निगम स्थित है। लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जनता पर भारी पड़ रही है। मुख्य बाजार के दुकानदार बताते हैं कि कुछ दुकान स्वामी महीने का पैसा लेकर अपनी दुकान के सामने फड़ लगवाते हैं। ऊपर से बेतरतीब ई रिक्शा अलग से जाम लगवाते हैं। आम जनता परेशान है। मेयर की गाड़ी तो हूटर बजाते नगर निगम कार्यालय पहुंच जाते हैं लेकिन राहगीर परेशान हैं। ऐसे में जनता पूछ रही कब मिलेगी जाम से मुक्ति।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.