मधेपुरा, मार्च 31 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार के कॉलेज चौक से बैंक चौक तक जाने वाली एकमात्र बाईपास सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अब प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री को उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी द्वारा पूर्व में पत्र भेजकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया था। सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता सोहन राम सहित अन्य अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान चौड़ाई, जर्जर स्थिति और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए विस्तृत आकलन किया गया। इस दौरान उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने बताया कि यह सड़क नगर परिषद के मुख्य बाजार के लिए अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान में लगभग 12 फीट चौड़ी यह सड़क काफी स...