मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनेगा स्थायी नाका पोस्ट
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिहुत रेंज के मुजफ्फरपुर समेत चारों जिलों के शहरी इलाके में छिनतई, लूट व अपराध रोकने के लिए मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ वाले इलाकों में विशेष नाका बनाया जाएगा। यहां चेकिंग लगाकर गश्ती बढ़ाई जाए। लूट और छिनतई की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्थायी रूप से एसआईटी का गठन होगा। एसआईटी अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करेगी। रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने मंगलवार को रेंज के चारों जिलों में अपराध नियंत्रण को लेकर यह निर्देश दिया।
डीआईजी कार्यालय की बैठक डीआईजी कार्यालय में मंगलवार को हुई मासिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने रेंज के सभी एसएसपी-एसपी को 12 बिंदुओं पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया। बैठक में मुजफ्फरपुर एसएसपी, नगर व ग्रामीण एसपी के अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.