मुंगेर, मई 19 -- असरगंज। रहमतपुर वासा से मध्य विद्यालय जलालाबाद तक असरगंज बाजार में सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर तथा ऊपर टीन का छज्जा बनाकर अतिक्रमण किए जाने से सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस, पुलिस वाहन तथा अन्य छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आम लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा से एक घंटा तक लग जाता है। यह भी पढ़ें- मुख्य बाज़ार में अतिक्रमण से हो रही परेशानी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कर्मियों को जनगणना कार्य में लगाया गया है। ज...