गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। मुख्य बरसाती नाला नंबर दो को अशोक विहार से लेकर रेलवे कलवर्ट तक पक्का किया जाएगा। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक में इस निर्माण कार्य के टेंडर को रखा जाएगा। नेगोसिएशन के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से इस टेंडर को मंजूरी प्रदान की जाएगी। मौजूदा समय में अशोक विहार से लेकर रेलवे कलवर्ट तक बरसाती नाला कच्चा है। रिहायशी क्षेत्र के बीच में से निकलने के कारण इसकी वजह से आसपास विकसित घरों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की तरफ से इस बरसाती नाले को पक्का करने की मांग उठाई जा रही थी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब 1400 मीटर लंबे इस बरसाती नाले को पक्का करने के लिए करीब 20.17 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जार...