सराईकेला, मई 11 -- सरायकेला। सरायकेला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल का कथित संकट खड़ा हो गया है। शहर स्थित तीनों पेट्रोल पंपों पर दोपहर के बाद ''नो स्टॉक'' के बोर्ड लटक गए हैं। पंप संचालकों का कहना है कि मुख्य प्लांट से ही सप्लाई में दिक्कत आ रही है। मांग के अनुरूप टैंकर नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण स्टॉक खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्या प्लेन पेट्रोल की अनुपलब्धता की वजह से हुई है। संचालकों ने उम्मीद जताई है कि सोमवार सुबह तक डिपो से टैंकर सरायकेला पहुंच जाएंगे। टैंकर पहुंचते ही वितरण कार्य पहले की तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...