मैनपुरी, मार्च 19 -- जिला एवं सत्र न्यायालय का पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने एसपी सिटी अरुण कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर, न्यायालय के विभिन्न कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा प्रबंधन का फीडबैक लेकर एसपी ने अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को एसपी गणेश प्रसाद, एसपी सिटी अरुण कुमार और पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर में पहुंचे। अधिकारियों के कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई। इसके अलावा विभिन्न स्थलों पर जाकर अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर होने वाली चेकिंग की जानकारी लेकर कहा गया कि किसी भी संदिग्ध को न्यायालय के अंदर न जाने दिया जाए। उसकी पूरी जानकारी नोट की जाए। जरूरत पड़ने पर अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.