गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में कमी के कारण ही चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे और समस्त पुजारी परिवार अत्यंत आहत हैं। मां दुर्गा के अब तक संचित लगभग सभी कीमती आभूषण चोरी हो चुके हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है। यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं। बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरा आघात भी है। उन्होंने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने तथा चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर सभी आभूषणों की बरामदगी करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.