बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के रतनपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें निगम के पूर्व व वर्तमान वार्ड पार्षद से लेकर समाजसेवी, अधिकारी, प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया व यू-ट्यबर के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। होली पूर्व आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य होली के दिन आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश देना था। मुख्य पार्षद ने वहां मौजूद लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पूर्व मुख्य पार्षद संजय सिंह के अलावा स्थानीय कलाकारों ने होली गीतों की जोगिरा पर थिरकने को मजबूर किया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.