नवादा, मई 24 -- शनिवार को हिसुआ में नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। इस दौरान पार्षदों ने मुख्य पार्षद की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, निंदा प्रस्ताव पेशबैठक का आरंभ इसके पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने बैठक की शुरुआत करते हुए पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णय और उसकी समीक्षा कर नगर के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल सिंह उपस्थित रहे।पार्षदों की समस्याएँ बैठक में पार्षद शोभा देवी ने भीषण गर्मी का हवाला देते हुए नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल समस्या को गंभीरता से उठाया और अधिकतम चापाकल लगाने की मांग की। पार्षद मनोज यादव ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं की राशि का जल्द भुगतान...