अररिया, मई 1 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार मुख्य पार्षद वीणा देवी के मौखिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। लंबे गतिरोध के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्य पार्षद वीणा देवी के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनोज सिंह, गणेश गुप्ता और मोहम्मद इस्लाम मौजूद रहे। वहीं कर्मचारी पक्ष से संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू, भीम मरीक, शंभू मरीक, शक्ति मरीक और गुड्डू मरीक सहित अन्य कर्मी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कर्मियों के स्थायीकरण के मुद्दे पर सरकार से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही दैनिक कर्मियों को भविष्य निधि और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, लगभग 185 सफाई कर्मियों, जमादारों व वाहन चालकों को हटाकर ठेकेदारी प्रथा लागू करने हेतु निकाली गई निविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.