हरिद्वार, अप्रैल 14 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 29 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी साल 31 जनवरी को किया गया था। परिणाम के अनुसार समीक्षा अधिकारी पद के लिए 14 और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर आधारित टंकण परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन 4 जून को आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...