मुख्य परीक्षा में ओएमआर का विरोध करेगा एसएसएआई
मुंगेर, जून 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-तीन और सेमेस्टर-पांच की परीक्षाओं के लिए दोबारा ओएमआर आधारित व्यवस्था लागू किए जाने के निर्णय का सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया विरोध करेगा। एसएसएआई के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने बताया कि इसका विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पहले विश्वविद्यालय के सीनेटरों ने इस पर सवाल उठाए थे, अब सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 3 जुलाई को कुलाधिपति सह राज्यपाल के समक्ष पूरा मामला उठाने की घोषणा की है।
विरोध के कारण वहीं संगठन के छात्र नेता अनिकेत कुमार, राजू कुमार, सागर प्रताप सिंह और आदित्य ओम ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की आपत्तियों तथा पहले सामने आई गंभीर कमियों की अनदेखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.