गिरडीह, मार्च 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार में मुख्य पथ पर वाहनों के ठहराव के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। गावां चौक के पास मुख्य सड़क किनारे हर समय काफी संख्या में ऑटो खड़ा रहता हैं। इसके अलावा यात्री वाहन भी बाजार में सामान उतारने के लिए सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। वहीं गावां बाइपास मुख्य पथ पर रात के समय लगभग एक दर्जन वाहन खड़े रहते हैं। बताया जाता है कि गावां बाजार से कोलकाता, धनबाद, पटना और देवघर समेत कई स्थानों के लिए वाहन खुलते हैं। ये वाहन पूरी रात बाइपास सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क झारखंड और बिहार को जोड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.