गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम के तहत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा ने जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थान जगन्नाथ आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य संस्थान में रह रहे बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं का समग्र आकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान संस्थान की आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाएं, काउंसलिंग सेवाएं, सुरक्षा प्रबंध और बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक व मनोरंजन गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसके साथ ही संस्थान में रखे गए अभिलेख, रजिस्टर और बच्चों की व्यक्तिगत देखभाल योजनाओं की भी जांच की गई।उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, समस्याएं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.